loading

मासिक राशिफल :- फाल्गुन मास / कुम्भ राशि

  • Home
  • Blog
  • मासिक राशिफल :- फाल्गुन मास / कुम्भ राशि

मासिक राशिफल :- फाल्गुन मास / कुम्भ राशि

कुम्भ राशि :-

कुम्भ राशि के जातक व जातिका हेतु फाल्गुन मास का राशिफल थोड़ी मिश्रित परिणामों वाला देखने को प्राप्त हो सकता हैं । ग्रहों के गोचर मानसिक तौर पर आपके महत्वाकांक्षा की पूर्ति हेतु उकसावे की सोच और व्यवहार की और आपकी मनोदशा के बारे में इस मास व्यक्त कर रहे हैं । धार्मिक कृत्यों से इस मास थोड़ी दूरी बनी रहने वाली होंगी किन्तु , आपके व्यवहार से इस बात की पुष्टि कर पाने में असमंजस्य की स्तिथि को ग्रहों के गोचर द्वारा निर्धारित होता हैं । इस मास अपने भौतिक महत्वाकांक्षाओ की पूर्ति हेतु शाम दाम दंड भेद सभी प्रकार के हथकंडों को अपना सकते हैं । यात्रा के योग इस मास बनेंगे । कही दूर दराज के क्षेत्रों में आपकी पहुँच हो सकती हैं । प्रेमी जोड़ों को प्रेम से संबंधित मामलों में लाभप्रद स्तिथि तो व्यक्त होती हैं किन्तु , साथ ही साथ प्रेम से संबंधित मामलों को लेकर के किए जाने वाले आपके अमर्यादित कार्य मर्यादा की सीमाओ को लांघते हुए भी प्रतीत होंगे। किन्तु कुल मिला कर के स्तिथि अच्छी रहने वाली होंगी । इस मास पेट से संबंधित रोग आपकी परेशानियों के कारण  बन सकते हैं । अतः थोड़े खाने पीने से संबंधित मामलों में आपको सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती हैं । अमर्यादित खान पान आपके लिए परेशानियों के करण को व्यक्त करते हैं । मांसाहार का त्याग करना इस मास आपके लिए सर्वोत्तम होगा । थोड़े कु-कृत्यों से संबंधित मामलों को लेकर के भाग्य का साथ मिलता हुआ प्रतीत होता हैं ।  किन्तु , इससे आपको बचने की सलाह दी जाती हैं ये सोच कर के की आपकी आगामी स्तिथि इसके परिणामों में परेशानियों की तरफ आपका रुख करवाने के लिए आतुर खड़ी हैं । अतः प्रेमी जोड़ों हेतु विशेष तौर पर इस बात को लेकर के सलाह दी जाती हैं की थोड़ी मर्यादित अवस्था में अपने प्रेम प्रलाप को रखने की कोशिश इस मास करेंगे । यात्रा से संबंधित मामलों में थोड़ी परेशानियों का सामाना करना पर सकता हैं किन्तु , यात्रा से संबंधित मामलों को लेकर के इस मास स्तिथि उत्तम रहने वाली होंगी । कला क्षेत्र से संबंधित शिक्षार्थियों को शिक्षा से संबंधित मामलों में लाभकारी स्तिथि देखने को इस मास प्राप्त होंगी । और साथ ही साथ रिसर्च से संबंधित शिक्षार्थियों को भी शिक्षा से संबंधित मामलों में भाग्य का साथ मिलता हाँ प्रतीत होता हैं किन्तु , आपको इस मास अवांछित प्रयोग करने से विशेष तौर पर मनाही की जाती हैं अन्यथा इस फलस्वरूप आपको परेशानियों का सामना करना पर सकता हैं ।  विवाहिक संबंध से संबंधित रिश्तों के मामलों में इस मास परेशानियाँ देखने को प्राप्त हो सकती हैं । पिता से संबंधित मामलों में भी आपकी रुचि थोड़े विरोधाभास से लक्षित रह सकती हैं । इस मास आपके लिए मर्यादित रहना ही सबसे बड़ी पूजा पाठ और कर्म होगा । अतः आपको इस मास विशेष तौर पर मर्यादा का पालन करने की विशेष रूप से सलाह दी जाती हैं ।


Discover more from Bhagalpur Astrology & Research Centre

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

One thought on “मासिक राशिफल :- फाल्गुन मास / कुम्भ राशि

Leave a Reply to Santosh Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *