loading

मासिक राशिफल :- फाल्गुन मास / मीन राशि

  • Home
  • Blog
  • मासिक राशिफल :- फाल्गुन मास / मीन राशि

मासिक राशिफल :- फाल्गुन मास / मीन राशि

मीन राशि :-

मीन राशि के जातक व जातिका हेतु फाल्गुन मास का राशिफल ग्रहों के गोचर भौतिक स्तर से संबंधित मामलों को लेकर के थोड़ी परेशानियों को उत्पन्न कर सकते हैं । तो वही पर आध्यात्मिक स्तर पर क्रियाशील व्यक्तियों हेतु इस मास ग्रहों की स्तिथि उत्तम रहने वाली हो सकती हैं । शोध कार्य हेतु अर्थात शोध कार्य से संबंधित जातक व जातिका हेतु इस मास सुफलदायक परिणाम देखें जाने की संभावना हैं । प्रेमी जोड़ों को प्रेम से संबंधित मामलों को लेकर के परेशानियों का सामना इस मास करना पर सकता हैं । ग्रहों के गोचर अनुसार हो सकता हैं की इस मास आपको अपने प्रेमी या प्रेमिका से विवाद हो  धन व कुटुंब से संबंधित मामलों में इस मास के कृष्ण पक्ष में थोड़ी स्तिथि में गर्माहट में कमी आ सकती हैं और इसी मास के शुक्ल पक्ष में धन व कुटुंब से संबंधित मामलों को लेकर के कुछ प्रीतिकर स्तिथि देखने को प्राप्त होगा । पैतृक सत्ता से संबंधित मामलों को लेकर के भी इस मास प्रीतिकर स्तिथि देखने को मिल सकती हैं किन्तु , स्तिथि सामान्य होंगी । वही पर इस मास स्तिथि पैतृक संबंधित मामलों को लेकर के आपके लिए परेशानियों की अनुभूति करा सकता हैं । यात्रा से संबंधित मामलों को लेकर के स्तिथि में थोड़ी आकस्मिकता देखने को मिल सकती हैं । बनी बनाई यात्रा अचानक अंतिम पल में रोकने की स्तिथि के सूचक भी ग्रहों के गोचर व्यक्त कर रहें हैं या फिर किसी न किसी कारण वश आपकी  आकस्मिक तौर पर यात्रा करने की भी संभावना को ग्रहों के गोचर व्यक्त कर रहें हैं । पेट से संबंधित विकार परेशानियों के कारण बन सकते हैं  अतः ऐसे भोजन की आपको सख्त मनाही हैं जो आसानी से न पचे । साथ ही सूखे अन्न को भी ग्रहण करने से आपको इस मास मनाही हैं । घरेलू स्तर पर भी स्तिथि में थोड़ी असामंजस्य की स्तिथि देखने को मिल सकती हैं । धार्मिक कृत्यों से संबंधित मामलों में स्तिथि प्रीतिकर देखें जाने की संभावना इस मास के शुक्ल पक्ष में विशेषतया होंगी । आपके द्वारा धन कुटुंब व धर्म के प्रति किए गए कार्य इस मास थोड़ी परेशानियों के साथ साथ सुफलदायक स्तिथि को ग्रहों के गोचर व्यक्त कर रहें हैं । अतः आपको इस मास धन कुटुंब व धार्मिक कार्यों के प्रति क्रियाशीलता दिखाने की विशेष सलाह दी जाती हैं । विवाहित जातक व जातिका के विवाहिक संबंधों में थोड़ी असमंजस्य की स्तिथि देखने को प्राप्त होंगी । विवाहिक साझेदारों से संबंधित मामलों में आपको इस मास थोड़े भ्रामक स्तिथियों से सामना करना पर सकता हैं । विरोधियों पर आपका पूर्ण प्रभाव इस मास देखें जाने की भी संभावना हैं । आय के साधन से संबंधित मामलों में किया गया आपके द्वारा परिश्रम प्रीतिकर स्तिथि को इस मास के दोनों पक्षों में देखने को मिल सकती हैं । अतः आपको इस मास अपने पराक्रम को प्रत्यक्ष तौर पर व्यक्त करने की सलाह दी जाती हैं । इस मास आपको हनुमान जी की पूजा नियमित तौर पर करने की सलाह दी जाती हैं हनुमान चालीसा का नियमित तौर पर पाठ करना आपके लिए सुफलदायक परिणामों में सहायक सिद्ध होंगे । आदित्य हृदय स्तोत्रम् का भी नियमित तौर पर पाठ करने की सालाह दी जाती हैं । बजरंग बाण या हनुमंत शत्रुंजय स्त्रोत का नियमित पाठ आपको इस मास के कृष्ण पक्ष में विशेष तौर पर करने चाहिए ।


Discover more from Bhagalpur Astrology & Research Centre

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *