loading

मासिक राशिफल :- फाल्गुन मास / धनु राशि

  • Home
  • Blog
  • मासिक राशिफल :- फाल्गुन मास / धनु राशि

मासिक राशिफल :- फाल्गुन मास / धनु राशि

धनु राशि :-

धनु राशि के जातक व जातिका हेतु फाल्गुन मास का राशिफल परेशानी भरा रहने की संभावना को व्यक्त कर रहा हैं । नौकरी पेशे से जुड़े हुए व्यक्तियो को कार्य क्षेत्र से संबंधित मामलों को लेकर के परेशानियों का सामना करना पर सकता हैं । व्यापारी वर्ग के व्यक्तियो को भी व्यापार से संबंधित मामलों को लेकर के और व्यापारिक साझेदारी से संबंधित मामलों को लेकर के परेशानियों का सामना करना पर सकता हैं । किन्तु , व्यापारिक गतिविधियों को लेकर के इस मास के कृष्ण पक्ष में परिश्रमोपरांत लाभकारी स्तिथि भी देखने को प्राप्त होने की भी संभावना को ग्रहों के गोचर व्यक्त कर रहें हैं । किन्तु , थोड़े व्याधियों भरा स्तिथि देखें जाने की भी संभावना साथ साथ होंगी । विद्यार्थियों को शिक्षा से संबंधित मामलों में लाभकारी स्तिथि देखने को प्राप्त होंगी । वाणी में उग्रता इस मास देखने को मिलेंगी अतः कोशिश करे की वाणी की उग्रता में कमी हो । इस मास धन व कुटुंब से संबंधित मामलों को लेकर के स्तिथि में थोड़ी उग्रता देखने को मिल सकती हैं । घरेलू स्तर पर भी परेशानियाँ थोड़ी बनी रहेंगी ऐसी संभावना इस मास के ग्रहों के गोचर व्यक्त कर रहें हैं । पैतृक सत्ता से संबंधित मामलों को लेकर के भी इस मास थोड़ी परेशानियों का सामना करना पर सकता हैं । पिता से विवाद करने से आपको इस मास के शुक्ल पक्ष में विशेष तौर पर बचने चाहिए । पिता के स्वस्थ्य संबंधित मामलों को लेकर के इस मास के शुक्ल पक्ष में थोड़ी चिंता बनी रह सकती हैं । मानसिक तौर पर चिंता बनी रह सकती हैं अतः इस मास आपको थोड़े धैर्य के साथ अपने कार्य क्षेत्रों से संबंधित मामलों को लेकर के कार्य करने की सलाह दी जाती हैं । वाणी में थोड़े तीखे पन को भी कम करने की सलाह आपको विशेष तौर पर दी जाती हैं । हड्डी से जुड़ी समस्या के योग यदि आपकी कुंडली में बन रहे हैं या फिर पूर्व से ही किसी न किसी तरह से हड्डी से जुड़ी समस्याओ के पीड़ित हैं तो इस मास के शुक्ल पक्ष में हड्डी से जुड़ी समस्याओ से विशेष परेशानी हो सकती हैं । आकस्मिक दुर्घटना या आकस्मिक स्तर पर किसी अप्रिय घटनाओ की सूचना इस मास हों सकती हैं । जिसके फलस्वरूप आपको इस मास आकस्मिक स्तर पर यात्रा के योग किसी न किसी व्याधियों के कारण करने पर सकते हैं । अतः आपको विशेष तौर पर महामृत्युंजय के मंत्रों का जाप संकल्पित होकर के करने या करवाने हेतु विशेष रूप से सलाह दी जाती हैं ।।


Discover more from Bhagalpur Astrology & Research Centre

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *