वृश्चिक राशि :-
वृश्चिक राशि के जातक व जातिका हेतु फाल्गुन मास का राशिफल इस मास उत्तम रहने की संभावना को व्यक्त करता हैं किन्तु , नौकरी पेशे से जुड़े हुए व्यक्तियो को इस मास थोड़ी विशेष परेशानियों का सामना कार्य क्षेत्र से संबंधित मामलों को लेकर के करने पर सकते हैं । इस मास परिश्रम की अत्यधिकता आपके लिए परेशानी के कारण को व्यक्त करते हैं । वही पर इस मास व्यापारी वर्ग के व्यक्तियो को व्यापार से संबंधित मामलों में व व्यापारिक साझेदारी से संबंधित मामलों में लाभकारी स्तिथि को ग्रहों के गोचर व्यक्त करते हैं । व्यापार से संबंधित मामलों को लेकर के किए जाने वाली यात्रा सुखद रहने वाली होंगी । वाह्य संबंधित मामलों में इस मास लाभ मिलने की भी संभावना को ग्रहों के गोचर व्यक्त कर रहें हैं । इस मास आपका आपके विरोधियों पर आपका पूर्ण प्रभाव देखने को मिलेगा । विद्यार्थियों द्वारा किए गए परिश्रम शिक्षा से संबंधित मामलों को लेकर के सुफलदायक परिणामों की और ग्रहों के गोचर व्यक्त कर रहें हैं । विवाहित जातक व जातिका के लिए विवाहिक साझेदारी से संबंधित मामलों को लेकर के स्तिथि उत्तम रहने की संभावना होंगी । भूमि मकान व वाहन से संबंधित सुखों में इस मास तेजी दिखेंगी आपके लिए इस मास सुलभ व प्रीतिकर वाली अवस्था को भूमि मकान व वाहन से संबंधित मामलों को लेकर के किया जा रहा हैं । प्रेमी जोड़ों हेतु प्रेम संबंधित मामलों को लेकर के स्तिथि उत्तम रहने की संभावना को ग्रहों के गोचर व्यक्त कर रहें हैं । आपके गुप्त प्रेम संबंधित मामलों को लेकर के सुलभता की स्तिथि को ग्रहों के गोचर व्यक्त कर रहें हैं । इस मास पैतृक सत्ता से संबंधित मामलों में आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पर सकता हैं । इस मास आपको अपने पिता से विवाद करने से बचना चाहिए । क्योंकि पिता से संबंधित मामलों में इस मास विवाद होने की स्तिथि को ग्रहों के गोचर व्यक्त कर रहें हैं । मुख से संबंधित मामलों को लेकर के व शरीर के चमड़े से संबंधित मामलों को लेकर के इस मास परेशान हो सकते हैं । रक्त से जुड़ी किसी प्रकार की इन्फेक्शन आपके लिए परेशानी के कारण इस मास हो सकती हैं । भगवान शिव को जल देना और भगवान श्री आदित्य नारायण की पूजा करने की आपको विशेष रूप से सलाह दी जाती हैं । साथ ही साथ हनुमान चालीसा का नियमित तौर पर पाठ करना आपके लिए फायदेमंद होगा ।
Discover more from Bhagalpur Astrology & Research Centre
Subscribe to get the latest posts sent to your email.