loading

मासिक राशिफल :- फाल्गुन मास / तुला राशि

  • Home
  • Blog
  • मासिक राशिफल :- फाल्गुन मास / तुला राशि

मासिक राशिफल :- फाल्गुन मास / तुला राशि

तुला राशि :-

तुला राशि के जातक व जातिका केतु फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष का राशिफल आपको लेकर के धार्मिक स्तर पर इस मास आपकी सक्रियता बढ़ी हुई रहने की संभावना को ग्रहों के गोचर व्यक्त कर रहें हैं । भूमि मकान व वाहन से संबंधित मामलों को लेकर के लाभकारी स्तिथि इस मास के कृष्ण पक्ष में रहने की संभावना होंगी । गृह व माता से संबंधित सुखों के मामलों में कुछ हद तक व्याधियों के साथ कुल मिला कर के लाभकारी स्तिथि रहने की संभावना होंगी । प्रेम से संबंधित मामलों को लेकर के इस मास प्रेमी जोड़ों को मिलेजुले परिणाम देखने को प्राप्त होंगी । प्रेम प्रलाप से संबंधित मामलों में भावनात्मक स्तर पर थोड़ी उदासीनता देखें जाने की संभावना होंगी किन्तु , प्रेम प्रलाप से संबंधित मामलों में गर्मजोशी बनी रहेंगी । वही स्तिथि इस मास तुला राशि के विद्यार्थियों हेतु भी शिक्षा से संबंधित मामलों को लेकर के कुछ लापरवाही आपके द्वारा देखें जाने की भी संभावना को ग्रहों के गोचर व्यक्त कर रहें हैं किन्तु , शिक्षा से संबंधित मामलों में लाभकारी स्तिथि रहेंगी । थोड़ी मेहनत यदि कर लिया जाए तो इस मास शिक्षा से संबंधित मामलों में भी विशेष लाभकारी स्तिथि देखें जाने की स्तिथि व्यक्त हो रही हैं । आध्यात्मिक स्तर पर निर्धारित कार्य व उच्च स्तर के शोध युक्त शिक्षा से संबंधित मामलों को लेकर के यदि विचार किए जाएँ तो शोध कार्य करने वाले विद्यार्थियों हेतु व उच्च शिक्षा को प्राप्त कर रहें विद्यार्थियों को शिक्षा से संबंधित मामलों में लाभकारी स्तिथि इस मास रहने वाली होंगी । माता से संबंधित मामलों को लेकर के इस मास के दोनों पक्षों में थोड़ी बहुत  परेशानियाँ देखें जाने की संभावना होंगी किन्तु , कुल मिला कर के माता से संबंधित स्तिथि अच्छी रहेंगी । व्यापारिक साझेदारी से जुड़े मामलों में भी लाभकारी स्तिथि देखें जाने की संभावना इस मास होंगी । इस मास आपका आपके विरोधियों पर पूर्ण प्रभाव देखें जाने की संभावना हैं यदि धैर्य पूर्वक शांति से कार्य किया गया तो ऐसा संभव हैं । इस मास आपको आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ व शिवलिंग पर काले तिल को अपने नजदीकी शिव मंदिर में जाकर चढ़ाने की सलाह दी जाती हैं । विशेष तौर पर भगवान श्री आदित्य नारायण का नियमित तौर पर पूजा करने की सलाह दी जाती हैं । मंत्रोंचारण के साथ सूर्य नमस्कार करना और रोजाना सूर्य को जल देना लाभकारी होगा ।


Discover more from Bhagalpur Astrology & Research Centre

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

2 thoughts on “मासिक राशिफल :- फाल्गुन मास / तुला राशि

  1. Very good ji

    1. thank you so much for comment enjoy it. i hope you are good in your life ….
      astrologer :- mr. r.k.mishra Bhagalpur astrology & research centre

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *