loading

मासिक राशिफल :- फाल्गुन मास / कर्क राशि

  • Home
  • Blog
  • मासिक राशिफल :- फाल्गुन मास / कर्क राशि

मासिक राशिफल :- फाल्गुन मास / कर्क राशि

कर्क राशि :-

कर्क राशि के जातक व जातिका हेतु फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष का राशिफल थोड़े मिलेजुले परिणामों को ग्रहों के गोचर व्यक्त कर रहें हैं । ग्रहों के गोचर अनुसार आकस्मिक स्तर पर इस मास थोड़ी परेशानियों का सामना साझेदारी से जुड़े हुए मामलों को लेकर के करना पर सकता हैं । व्यापारी वर्ग के व्यक्तियो हेतु व्यापार से संबंधित मामलों में अल्प स्तर पर लाभ देखने की संभावना होंगी । लाभ प्राप्ति हेतु विशेष संघर्ष प्रद स्तिथि को ग्रहों के गोचर व्यक्त कर रहें हैं । आकस्मिक तौर पर अचानक होने वाली परेशानियों का सामना करना पर सकता हैं । नौकरी पेशे से जुड़े हुए व्यक्तियो को लाभप्रद स्तिथि ग्रहों के गोचर व्यक्त कर रहें हैं । किन्तु, कार्य से संदर्भित मामलों को लेकर के थोड़ी परेशानियों का सामना करना पर सकता हैं । धन संबंधित आय से संदर्भित मामलों में थोड़ी आकस्मिकता देखें जाने की संभावना इस मास के दोनों पक्षों में विशेष तौर पर होंगी । यात्रा के योग कुछ हद तक परेशानियों भरा रहने के साथ साथ लाभ दिलाने वाली होंगी । विरोधियों पर पूर्ण प्रभाव देखें जाने की संभावना को ग्रहों के गोचर व्यक्त कर रहें हैं । प्रेमी जोड़ों को प्रेम से संबंधित मामलों को लेकर के लाभप्रद स्तिथि देखने को मिलेंगी । विद्यार्थियों हेतु शिक्षा से संबंधित मामलो में ग्रहों के गोचर सहयोग की स्तिथि को निर्दिष्ट कर रहें हैं । घरेलू स्तर पर जहाँ पर माता भूमि मकान व वाहन से संबंधित सुखों में मिलेजुले परिणामों को ग्रहों के गोचर व्यक्त कर रहें हैं । वही पर विवाहित जातक व जातिका को अपने साथी से संबंधित मामलों में लाभप्रद स्तिथि रहने वाली होंगी । किन्तु कुल मिला कर के के गृह भूमि मकान व वाहन से संबंधित मामलों में स्तिथि सामान्य रहने वाली होंगी । जुआ सट्टा व शेयर मार्केट से संबंधित मामलों को लेकर के इस मास स्तिथि अच्छी रहने वाली होंगी । तंत्र मंत्र व ध्यान साधना से संदर्भित मामलों में सुफलदायक परिणामों की प्राप्ति होंगी । देवी दुर्गा के मंत्रों का जाप करना आपके लिए इस मास विशेष लाभकारी होगा । अतः सिद्ध कुंजिका स्त्रोत का नियमित तौर पर आपको पाठ करने की सलाह दी जाती हैं । पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करना भी आपके लिए लाभकारी होगा साथ ही साथ भैरवाष्टकम् का पाठ आपको करने की सलाह हैं ।।


Discover more from Bhagalpur Astrology & Research Centre

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *