मिथुन राशि :-
मिथुन राशि के जातक व जातिका हेतु फाल्गुन मास का राशिफल थोड़े मिश्रित परिणामों को व्यक्त करता हैं । इस मास आपको आकस्मिक तौर पर लाभ होने की संभावना को ग्रहों के गोचर व्यक्त कर रहें हैं । जुए सट्टे व शेयर मार्केट से संबंधित मामलों में लाभ मिलने की संभावना को ग्रहों के गोचर व्यक्त कर रहें हैं । इस मास प्रेमी जोड़ों को प्रेम से संबंधित मामलों में लाभप्रद स्तिथि देखने को प्राप्त हो सकती हैं । नौकरी पेशे से जुड़े व्यक्तियों को कार्य से संबंधित मामलों में थोड़ी परेशानियों की अनुभूति हो सकती हैं । किन्तु , नौकरी पेशे से जुड़े व्यक्तियों को श्रमों परांत लाभप्रद स्तिथि रहने वाली होंगी । व्यापारी वर्ग से जुड़े व्यक्तियों को इस मास व्यापार से संबंधित मामलों को लेकर के परेशानियाँ रहने वाली हो सकती हैं । इस मास आपका मनोबल बेहद ही ऊंचा रहने वाला हो सकता हैं । किन्तु , अत्यधिक उत्साह आपके परेशानियों को जन्म देने की संभावना को भी व्यक्त करता हैं । ऐसा संभव हो सकता हैं की इस मास आपकी कोई आकस्मिक यात्रा के योग बने । पैतृक सत्ता से संबंधित मामलों में थोड़ी विशेष परेशानियों का सामना इस मास के दोनों पक्षों में आपको करने पर सकते हैं । विवाहित जातकों के जीवन में भी इस मास के दोनों पक्षों में आपसी तौर पर वाचिक विवादों का सामना करना पर सकता हैं । रक्त विकार से संबंधित रोग परेशानियों के कारण को व्यक्त कर रहें हैं किन्तु , इस मास शल्य चिकित्सा के द्वारा पूर्वोक्त परेशानियों में सुधार की स्तिथि भी ग्रहों के गोचर से व्यक्त हो रहे हैं । इस मास आपकी वाणी थोड़ी दुष्प्रभावित होने के आसार को व्यक्त कर रहे हैं । आपको अपनी वाणी व दुःसाहस भरे कृत्यों पर थोड़े लगाम लगाने की भी सलाह दी जाती हैं । वाहन के प्रयोग करते समय थोड़े सावधानी रखने की सलाह इस मास के कृष्ण पक्ष में विशेष तौर पर दी जाती हैं । किन्तु , इस मास के शुक्ल पक्ष में भी आपको थोड़े सावधान रहने की जरूरत होंगी । विद्यार्थियों को इस मास शिक्षा से संबंधित मामलों में भी इस मास के दोनों पक्षों में विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत होंगी । अपने से छोटे भाई व बहनों से संबंधित मामलों को लेकर के विवाद की स्तिथि को ग्रहों के गोचर व्यक्त कर रहें हैं । अतः आपको इस मास पैतृक संबंधित मामलों को लेकर के व अपने छोटे भाई बहनों से संबंधित मामलों को लेकर के विशेष तौर पर सहचेत रहने की सलाह दी जाती हैं । भगवान शिव के मंदिर में काले तिल को चढ़ाना और महामृत्युंजय के मंत्रों का जाप व राहू के मंत्रों का जाप करने की आपको सलाह दी जाती हैं । साथ ही साथ इस मास आपको आदित्य हृदय स्तोत्रम् का पाठ नियमित तौर पर करने चाहिए ।
Discover more from Bhagalpur Astrology & Research Centre
Subscribe to get the latest posts sent to your email.