वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक व जातिका हेतु फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष का राशिफल ग्रहों के गोचर अनुसार थोड़े मिश्रित परिणामों को व्यक्त करता हैं । भाग्य का साथ विशेष रूप से धर्म से संबंधित मामलों को लेकर के मिलने की संभावना इस मास के कृष्ण पक्ष में होंगी । सुफलदायक व्यापारिक स्तर पर की जाने वाली यात्रा के संकेत ग्रहों के गोचर से व्यक्त हो रहा हैं । गृहस्थ स्तर पर थोड़ी परेशानियों का सामना करना पर सकता हैं । किन्तु , वही पर वाह्य संबंध इस मास प्रगाढ़ होंगी । आय से संबंधित मामलों में थोड़ी कमियाँ देखें जाने की संभावना होंगी । किन्तु , कार्य से संबंधित मामलों को लेकर के इस मास के कृष्ण पक्षमे स्तिथि मिलेजुले परिणामों को ग्रहों के गोचर व्यक्त कर रहें हैं । प्रेमी जोड़ों को प्रेम से संबंधित मामलों में लाभप्रद स्तिथि देखें जाने की संभावना हैं किन्तु , प्रेम से संबंधित मामलों में संदेहास्पद स्तिथि भी इस मास बनी रहने की संभावना हैं । नौकरी पेशे से जुड़े व्यक्तियो को भी कार्य से संबंधित मामलों में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पर सकता हैं । किन्तु , कार्य से संबंधित मामलों में आपकी प्रभाव में आपके बौद्धिक स्तर पर वृद्धि होंगी । कुल मिला कर के कार्य से संबंधित मामलों में स्तिथि अच्छी होंगी । विद्यार्थियों हेतु इस मास शिक्षा से संबंधित मामलों को लेकर स्तिथि सामान्य रहने वाली होंगी । इस मास विवाहित जातकों को विवाह संबंधित मामलों को लेकर के स्तिथि उत्तम होंगी । इस मास के शुक्ल पक्ष में राजनीति से जुड़े हुए व्यक्तियो को अपने कार्य से संबंधित मामलों में मिलेजुले परिणाम रहने की संभावना ग्रहों के गोचर अनुसार होंगी । पैतृक सत्ता से संबंधित मामलों को लेकर के थोड़ी द्वंद्वात्मक स्तिथि रहने वाली हो सकती हैं । अतः पैतृक संबंधित मामलों को लेकर के थोड़े सजकता पूर्वक कार्य करने की सलाह दी जाती हैं । विशेष कर के इस मास के शुक्ल पक्ष में आपको थोड़े धैर्य दिखाने की जरूरत होंगी । थोड़े आलस्य पूर्ण व्यवहार देखने को मिल सकती हैं । इस मास आपको नियमित तौर पर रूद्राष्टकम् के पाठ करंने की सलाह दी जाती हैं । साथ ही साथ कालभैरवाष्टकम् का भी आपको नियमित तौर पर पाठ करने की सलाह आपको दी जाती हैं । संभव हो तो गृह से संबंधित मामलों में सुख व शांति के मार्ग प्रशस्त करने हेतु भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा परिवार के साथ आपको करने चाहिए । यदि संभव हो तो इस मास आपको काले कुत्ते को अपनी हाथों से रोटी खिलाने की भी सलाह दी जाती हैं ।
Discover more from Bhagalpur Astrology & Research Centre
Subscribe to get the latest posts sent to your email.