loading

मासिक राशिफल :- फाल्गुन मास / मेष राशि

  • Home
  • Blog
  • मासिक राशिफल :- फाल्गुन मास / मेष राशि

मासिक राशिफल :- फाल्गुन मास / मेष राशि

मेष राशि

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष का राशिफल मेष राशि के जातक व जातिका हेतु ग्रहों के गोचर उत्तम परिणामों की संभावनाओ को व्यक्त कर रहा हैं । इस मास के कृष्ण पक्ष में नौकरी पेशे से जुड़े जातक व जातिका को कार्य क्षेत्र लाभदायक स्तिथि को ग्रहों के गोचर व्यक्त कर रहें हैं । व्यापारी वर्ग के जातक जातिका को भी लाभप्रद स्तिथि देखने को मिलेंगी । कुछ सामान्य स्तर पर परेशानियों का सामना व्यापारी वर्ग के जातक व जातिका को व्यापार से संबंधित मामलों में करनी पर सकती हैं । किन्तु , कुल मिलाकर के स्तिथि व्यापार से संबंधित मामलों में लाभप्रद स्तिथि को ग्रहों के गोचर व्यक्त कर रहें हैं । व्यापार से संबंधित मामलों को लेकर के की जाने वाली यात्रा सुफलदायक रहने वाली होंगी । इस मास के कृष्ण पक्ष में मित्रों व साझेदारों से संबंधित मामलों में कुछ गुप्त स्तर पर परेशानियों के साथ कुल मिला कर के लाभप्रद स्तिथि की ओर ग्रहों के गोचर व्यक्त कर रहें हैं । विवाहित जातक व जातिका को अपने विवाहिक जीवन में थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना करने पर सकते हैं । धार्मिक कृत्यों से जुड़े व्यक्तियो को धर्म से संबंधित मामलों में इस मास के कृष्ण पक्ष में लाभकारी स्तिथि रहने की संभावना हैं । प्रेमी जोड़ों को इस मास प्रेम से संबंधित मामलों में भी स्तिथि अच्छी देखें जाने की संभावना को ग्रहों के गोचर व्यक्त कर रहें हैं । पुरुष जातकों के जीवन में कुछ इस मास स्त्री से संबंधित मामलों को लेकर के कुछ अज्ञात परेशानियों के साथ लाभकारी स्तिथि इस मास के कृष्ण पक्ष में ग्रहों के गोचर व्यक्त कर रहे हैं । वही पर इस मास के शुक्ल पक्ष में राजनीति से जुड़े जातक व जातिका को राजनीति से संबंधित क्षेत्रों में लाभप्रद स्तिथि देखने को मिलेंगी । वात व पित्त से संभावित रोग इस मास के शुक्ल पक्ष में परेशानी के कारक बन सकते हैं । धन व कुटुंब से संबंधित मामलों में इस मास के दोनों पक्षों में लाभकारी स्तिथि को ग्रहों के गोचर व्यक्त कर रहें हैं । पैतृक संबंधित मामलों को लेकर के इस मास के दोनों पक्षों में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पर सकता हैं विशेष तौर पर इस मास के शुक्ल पक्ष में पैतृक संबंधित मामलों को लेकर के परेशानियों के योग को ग्रहों के गोचर व्यक्त कर रहें हैं । इस मास आपको भगवान श्री सूर्य आदित्य नारायण के कवच का व देवी दुर्गा के ३२ नामावली का पाठ करने की आपको सलाह दी जाती हैं । यदि इसमे दिक्कत हो तो आप सिर्फ दुर्गा दुर्गा करके १०८ बार आपको स्थिर चित्त होकर के स्वाँस से आपको नाम का जाप करने चाहिए इससे आपको इस मास के दोनों पक्षों में विशेष तौर पर लाभ मिलेगा । माता दुर्गा आपकी मनोकामना को पूर्ण करे ।


Discover more from Bhagalpur Astrology & Research Centre

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *