सिंह राशि :-
सिंह राशि के जातक व जातिका हेतु फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष का राशिफल हेतु विशेष तौर पर परिश्रम व संघर्ष देखने को प्राप्त हो सकती हैं । ग्रहों के गोचर अनुसार इस मास आप अपने विरोधियों से संदर्भित मामलों को लेकर के बेहद ही तीखा रुख अपना सकते हैं । इस मास रक्त से संबंधित विकार परेशानी के कारण बन सकते हैं । पारिवारिक स्तिथि को लेकर के स्तिथि सामान्य रहने वाली होंगी । विवाहिक जातक व जातिका को अपने पति व पत्नी से संदर्भित मामलों में लाभप्रद स्तिथि को ग्रहों के गोचर व्यक्त कर रहें हैं । किन्तु , घर परिवार से संदर्भित मामलों में भी थोड़ी परेशानियों का सामना इस मास के कृष्ण पक्ष में करने पर सकते हैं । इस मास के कृष्ण पक्ष में विशेष तौर पर ग्रहों के गोचर आपके भाग्य का निर्धारण आपके द्वारा किए गए संघर्षों के आधार पर करने जा रहे हैं । वात से संबंधित रोग आपके लिए इस मास परेशानियों के कारण बन सकते हैं । प्रेमी जोड़ों को प्रेम से संबंधित मामलों को लेकर के स्तिथि अच्छी रहने वाली होंगी । विद्यार्थियों को शिक्षा से संबंधित मामलों को लेकर के भी स्तिथि अच्छी रहने वाली होंगी । पिता से संबंधित मामलों को लेकर के आपको थोड़े संघर्षप्रद स्तिथियो का सामना करना पर सकता हैं । व्यापारी वर्ग के व्यक्तियो को व्यापार से संबंधित मामलों को लेकर के इस मास परेशानियों का सामना करना पर सकता हैं । अतः व्यापारिक साझेदारी से संदर्भित मामलों को लेकर के इस मास के दोनों पक्षों में थोड़ी सावधानी रखने की सलाह आपको विशेष तौर पर दी जाती हैं । इस मास के दोनों पक्षों में नौकरी पेशे से जुड़े व्यक्तियो को भी परेशानियों का सामना करने पर सकते हैं । यात्रा से संबंधित मामलों में भी थोड़ी परेशानयो का सामना इस मास के दोनों पक्षों में करने पर सकते हैं । इस मास आपको हनुमंत शत्रुंजय स्त्रोत्र का नियमित तौर पर पाठ करने की सलाह दी जाती हैं और साथ ही साथ हनुमानष्टक का नियमित तौर पर आपको पाठ करने की सलाह विशेष तौर पर इस मास हेतु दी जाती हैं । इस मास के शुक्ल पक्ष में चमेली के तेल को हनुमान जी के मंदिर में जाकर आपको दान करने चाहिए या आपको अपने हाथों से चमेली के तेल का दिया जालाने चाहिए ।
Discover more from Bhagalpur Astrology & Research Centre
Subscribe to get the latest posts sent to your email.